Tuesday, April 14, 2026
चित्त की छाया
Saturday, April 11, 2026
कर्म ही सच्चा सन्यास
कर्म ही सच्चा सन्यास
हे राजेंद्र! सुनो एक बात गहरी,
यदि केवल सन्यास से मिलती सिद्धि ठहरी,
तो पर्वत पहले मुक्त हो जाते,
वन के वृक्ष भी ब्रह्म को पा जाते।
न कोई बंधन, न कोई चाह,
फिर भी क्यों न पहुँचे वे उस राह?
खड़े हैं युगों से अचल, निरपेक्ष,
फिर भी न पाया उन्होंने सत्य का लेख।
दिखते हैं जैसे ब्रह्मचारी महान,
न कोई उपद्रव, न कोई अरमान,
पर केवल रूप से क्या होता है?
जब भीतर का दीप ही सोता है।
हे नृप! भाग्य पराया फल नहीं देता,
प्रारब्ध से बाहर कुछ नहीं मिलता,
कर्म ही है पथ, कर्म ही साधन,
यही बनाता जीवन का कारण।
जो कर्महीन, वह शून्य समान,
न सिद्धि, न मुक्ति, न कोई पहचान,
केवल उदर-पूर्ति ही यदि उपाय,
तो मछलियाँ क्यों न पातीं वह ठाय?
जल में जीतीं, बस पेट भरतीं,
क्या वे भी मुक्त पथ पर चढ़तीं?
नहीं, क्योंकि सत्य यही पुकारे—
कर्म से ही जीवन संवरता सारे।
सन्यास नहीं बस त्याग का नाम,
कर्म में ही छुपा है ब्रह्म का धाम।
Wednesday, July 30, 2025
श्वासों की लौ
कभी क्षय की गूँजती खामोशी में,
कभी साँसों की बेचैनी में,
वो लड़ता रहा हर पल,
एक अदृश्य दुश्मन की छेनी में।
न दवा ने पहले मानी,
न शरीर ने चैन पाया,
हर गोली एक जंग थी,
हर दिन बस सहना आया।
चार बार जिस्म ने सहा —
बायोप्सी की चुभन को,
पर न झुकी वो आँखें,
न डिगा आत्मा का मनोबल खो।
रातों की नींद थी रूठी,
भूख भी दूर भागी थी,
पर हिम्मत ने दीप जलाया,
जहाँ उम्मीद जागी थी।
दवा-प्रतिरोध की दीवारें,
कभी ना तोड़ी आस ने,
सालभर की तपस्या में,
विजय पाई उस श्वास ने।
अब चल रहा है वो निर्भय,
हर साँस में जीवन गीत,
टीबी की जंजीरों को तोड़,
बना स्वयं अनुभव का दीप
जीवन-पथ की गति-अवधि में,
रहीं सदा दो छायाएँ समीप —
सत्य भ्राता, दृढ़ता का स्रोत,
भाभी किरण दया की दीप।
धन्यवाद उन हाथों को,
जो थामे रहे हर मोड़ पर —
तुम्हीं से पाया साहस मैंने,
तुम्हीं हो मम जीवन के स्तंभ अमर।
Thursday, June 23, 2022
जुगलबंदी (23/6/2022)
सुबह की दस्तक ने कुछ सुनने न दिया|
इंतज़ार हैं फिर उस रात की,
कुछ अनकहे सवालो के जवाब जो लेने हैं| --@neer
2. हर रात नयी होती हैं,
हर बात कही होती हैं|
दस्तक दे यूँ ही कोई न जाता,
हर आहट में क़शिश रही होती हैं| --@2u
3. हर आहट में मन बेताब हो जाता था क्योंकि आपके आने की उम्मीद जो थी,
अब तो उस आहट की आहट v नही,
जो कभी इस रात में हमारी हमसफ़र हुआ करती थी । --@neer
4. तकलीफ खत्म हो जाएगी , गर उम्मीद कम हो जाएगी |
आहट की चाहत को माना की हैं रोकना मुश्किल,
पर ज़िंदगी के आ-इ-ने से इक बार नज़र मिला तो सही | --@2u
Saturday, October 2, 2021
Beauty 01
Friday, October 1, 2021
DOVE 02
Its here eyes tat makes an statement...
Its her smile the quotient D style...
The eyes with liner, lips without lipstick...
walks miles past the time tick...
Heart(s) throb to feel the air where THE BEAUTY breathes...
In short: khtayoo(galtiyon) ki maafi agar hoti ho to... in galat-fah-miyo ko nazar-andaz kar dena khuda ki kudrat ko ho dekhna, tho khud to pashe-e-aaina (in front of mirror) kar lena. 14/3/2013 (@3:49 PM)
