कभी क्षय की गूँजती खामोशी में,
कभी साँसों की बेचैनी में,
वो लड़ता रहा हर पल,
एक अदृश्य दुश्मन की छेनी में।
न दवा ने पहले मानी,
न शरीर ने चैन पाया,
हर गोली एक जंग थी,
हर दिन बस सहना आया।
चार बार जिस्म ने सहा —
बायोप्सी की चुभन को,
पर न झुकी वो आँखें,
न डिगा आत्मा का मनोबल खो।
रातों की नींद थी रूठी,
भूख भी दूर भागी थी,
पर हिम्मत ने दीप जलाया,
जहाँ उम्मीद जागी थी।
दवा-प्रतिरोध की दीवारें,
कभी ना तोड़ी आस ने,
सालभर की तपस्या में,
विजय पाई उस श्वास ने।
अब चल रहा है वो निर्भय,
हर साँस में जीवन गीत,
टीबी की जंजीरों को तोड़,
बना स्वयं अनुभव का दीप
जीवन-पथ की गति-अवधि में,
रहीं सदा दो छायाएँ समीप —
सत्य भ्राता, दृढ़ता का स्रोत,
भाभी किरण दया की दीप।
धन्यवाद उन हाथों को,
जो थामे रहे हर मोड़ पर —
तुम्हीं से पाया साहस मैंने,
तुम्हीं हो मम जीवन के स्तंभ अमर।

No comments:
Post a Comment