खेल है खेलने के लिए, दिल बहलाने के लिए|
खेल में रोना कैसा?
हो नैराश्य कितना भी घना, ग्लानि, क्षोभ में हो जीवन पड़ा|
मर्माहत हो मत रो, समरभूमि है यह|
खेल में रोना कैसा?
बुरी बात है , बुरी बात है|
रोनेवाला चिढ़ता है , धक्के खाकर बार -बार वह गिरता है|
सच्चा खिलाड़ी हैं जो, मैदान में डटा रहता हैं,
ना किसी से जलता है , न किसी से चिढ़ता है,
बल त्योरियों पर उसके , नही पड़ता है|
इक जीवन है , आलस्य में खोना कैसा?
खेल में रोना कैसा?
चल उठ खड़ा हो , विजय - गर्व की तरंग में ,
आत्मशक्ति की उमंग में ,
कुछ दूर सही, वो सफलता अनुपम है,
तू मन-हार नही, अब बैठना कैसा.
खेल में रोना कैसा?
Monday, October 6, 2008
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

2 comments:
जीवन एक खेल है, हर एक जो खेलता है,
गिरता, उठता , हस्त, रोता है |
अंत में जीत सभी की होती है ,
फिर, खेल में रोना कैसा ?
Post a Comment